उदित वाणी,आदित्यपुर : आरआईटी पुलिस ने मीरुडीह रेलवे टनल के पास 24 जुलाई को घटित चालक तिलक महतो हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में मृतक की भतीजी सुनीता महतो को गिरफ्तार किया है, जिसे कि न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. इससे पूर्व पुलिस ने पुनीता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों (व्हाट्सएप कॉल तथा व्हॉट्सएप चैटिंग) का मिलान करने पर हत्याकांड में उसकी संलिप्तता पायी गयी. आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा के अनुसार, विवाह के बाद भी सुनीता का हत्या के आरोपी संजय महतो के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. उल्लेखनीय है कि गाँव के पंचायत में थूक चटवाने का बदला लेने के लिए संजय ने तिलक महतो की हत्या की साजिश रची, जिसे शहजादा आलम एवं मो. शरीक के साथ मिलकर अंजाम दिया गया. मृतक की भतीजी सुनीता ने इसके लिए की गई रेकी में आरोपियों का सहयोग किया था. हालाँकि इस मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


