उदित वाणी, आदित्यपुर : एस टाईप कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को पारंपरिक तरीके से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, आदित्यपुर सहित गम्हरिया, जुगसलाई एवं मानगो के छात्र भी शरीक हुए. वहीं, विद्या की देवी माँ सरस्वती की पुष्पांजलि के उपरांत भोग प्रसाद का वितरण भी हुआ. इस दौरान हुए रंगारंग कार्यक्रम में गीत और नृत्य का कार्यक्रम भी हुआ. कार्यक्रम झामुमो केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, महापौर प्रत्याशी भगलू सोरेन, झामुमो के जिला सचिव पवित्र कुमार बर्मन उर्फ गोरा और पूर्व पार्षद सुधीर कुमार सिंह अतिथि के रुप में उपस्थित थे. इस अवसर पर संचालक गुरप्रीत सिंह सेहरा सहित शिक्षक सुखपाल कौर , मंजीत, बिक्रम, प्रिया, प्रियम, अंकिता, रौशन, मुस्कान, आलोक आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


