
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर के लोगो को इन दिनों पंजाब के सेंधा नमक और काला नमक चखने का अवसर मिल रहा है. यहां सेंधा नमक और काला नमक बेचने के लिए अमृतसर, पंजाब से घुमंतू जाति के 10 लोगो की टीम ट्रैक्टर के साथ आई हुई है. उनके द्वारा राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में इस नमक की आपूर्ति की जा रही है.
वहीं, उनके द्वारा शहरों व गांवों में भी घूम_घूमकर इसकी आपूर्ति की जाती है. इस क्रम में वे लोग अदित्यपुर के आशियाना मोड़ भी पहुंचे तथा उनके द्वारा ट्रैक्टर के द्वारा उसकी बिक्री भी की जा रही है. गर्मी के मौसम में फू्रट, चार्ट, दही, सलाद के साथ यह नमक खाया जाता है. वहीं, गैस, बीपी एवं पथरी आदि बीमारियों में भी यह नमक लाभदायक है. आदित्यपुर में सेंधा नमक 80 रुपए किलो तथा काला नमक 60 रुपए किलो तक के भाव से बिक रहा है.
विक्रेता गोपी राम ने बताया कि सेंधा नमक खाने से शरीर को काफी फायदा होता है तथा ह्दय रोग, बीपी तथा पथरी की बीमारी में से इससे काफी राहत मिलती है. वहीं, पेट से संबंधित बीमारियां–जैसे मरोड़ आने, गैस, आफरा होने पर इसके उपयोग से काफी राहत मिलती है. उपवास के समय भी सेंघा नमक खा सकते है तथा इसके इस्तेमाल से कई असाध्य रोगों में भी लाभ होता है.

