उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के अध्यक्ष तथा पार्षद पद के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान की पूर्व संध्या पर आज संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में काफी गहमाहमी देखने को मिली. मतदान की पूर्व संध्या पर अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशी जहां अपनी चुनावी तैयारी को अंतिम रुप देते देखे गए. वहीं, मतदान के दिन के लिए की जाने वाली तैयारियों को अंतिम रुप भी दिया गया. साथ हीं मतदान के दिन के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा संबंधित मतदान केन्द्र के आस-पास अपना स्टॉल भी बनवाया गया है, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक दिन भर डटे रहेंगे. नगर निगम क्षेत्र के प्रायः सभी स्थानों पर यह स्थिति देखने को मिली. हालांकि पार्षद पद के प्रत्याशियों की आपसी प्रतिस्पर्धा की वजह से कुछ स्थानों पर तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिल रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
मतदान की पूर्व संध्या पर दिखी गहमागहमी, तैयारियों को अंतिम रुप देते दिखे प्रत्याशी
Advertisement
<


