उदित वाणी, आदित्यपुर : सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन (सिया) ने औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग की है. इस संबंध में अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व सिया की टीम ने आज आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की से मुलाकात की तथा बताया कि कुछ दिनों से औद्योगिक क्षेत्र के 4, 5 और 6 फेज मे असमाजिक तत्वों और चोरों की बढ़ती गतिविधियों के कारण उधमी और मजदूर दहशत मे है. ओटो प्रोफाइल कम्पनी के आगे सड़क पर कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ, जिस कारण कर्मचारी को काफी चोट आयी है. वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों में भी चोरों का दहशत बना हुआ है. थाना प्रभारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है. टीम में महासचिव उदय सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष घोष, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव रविन्द्र सिंह और कार्यकारणी सदस्य गुड्डू सिंह, इंद्रजीत, धनराज, राजीव झा, रामाशंकर सिंह शामिल थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


