उदित वाणी, आदित्यपुर : जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा माह अप्रैल-2023 का खाद्यान्न सही सही ढ़ंग से कॉर्डधारियों के बीच वितरीत नहीं करने के आरोप में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित जन वितरण प्रणाली (जविप्र) की चार दुकानों की निर्गत अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित की गई दुकानों में सुरभि स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली दुकानदार, श्री शीतल भूमिज जन वितरण प्रणाली दुकानदार, फकीरा भंडार, जन वितरण प्रणाली दुकानदार तथा गाँधी नगर महिला समिति जन वितरण प्रणाली दुकानदार का नाम शामिल है. इससे पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा आज उपरोक्त जविप्र दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उक्त सभी दुकानों को बन्द पाया गया. जानकारी के अनुसार, उपरोक्त दुकानदारों के द्वारा माह अप्रैल-2023 का वितरण काफी कम किया गया है, जिसके कारण उन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण देते हुए वितरण में आवश्यक सुधार लाने का निदेश दिया गया था. परन्तु उनके द्वारा दिये गये निदेशों की अवहेलना की गई.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


