
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो (उलीडीह) थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. वादी पवन कुमार द्वारा 19 नवंबर को दिए गए आवेदन में बताया गया था कि अज्ञात चोर उनके और उनके भाई औरंगनाथ के घर से जेवरात और ₹90,000 नकद चोरी कर भाग गया. आवेदन का सत्यापन करने के बाद थाना कांड अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर वादी के भाई औरंगनाथ को संरक्षण में लेकर गहन पूछताछ की. पूछताछ के दौरान औरंगनाथ ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अत्यधिक कर्ज में डूबा हुआ था और तनाव के कारण उसने ही 18 नवंबर को चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया.
घटना के दिन पूरा परिवार आदित्यपुर में भगीना के तिलकोत्सव में शामिल होने गया था. इसी दौरान औरंगनाथ ने घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर सबको भ्रमित करने के लिए अपने घर में भी झूठी चोरी की घटना रच दी, ताकि शक उस पर न आए.एक गला का हारएक गला का चेनएक मांग टीकाएक नथियाएक जोड़ी कान का झुमकादो अंगूठीएक पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं. JH05 BC 9174)
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा स्वीकारोक्ति के बाद बरामदगी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

