
उदित वाणी, आदित्यपुर : रिवर व्यू कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित श्रीश्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार का सतुआन के अवसर पर विशेष पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग बाण, सुंदरकांड एवं महाआरती की गई. इस अवसर पर यजमान के रुप में नीरज मिश्रा सपरिवार उपस्थित रहे. जबकि पूजन एवं महाआरती पंडित धर्मेंद्र पाण्डेय जी द्वारा कराया गया.
अतिथियों का स्वागत समाजसेवी एवं मंदिर कमिटी के अध्यक्ष नगीना सिंह ने किया. इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित योगेंद्र नाथ पाण्डेय, विहंगम योग की उपदेष्टा आशा पाण्डेय, पूर्व महिला प्रमुख निर्मला मिश्रा, पुरोहित महावीर विद्यार्थी, संतोष कुमार, रितेश ठाकुर, हेमंत कुमार, सतीश राय, जय प्रकाश प्रसाद, कुसुम मिश्रा, अहर्निश मिश्रा, आर्विक मिश्रा आदि उपस्थित थे.

