
उदित वाणी,जमशेदपुर: मानगो महापौर सुधा गुप्ता ने आज मानगो नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को निर्देश दिया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में आम नागरिकों को सुगम और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समग्र और विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए. इस योजना में जल स्रोतों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली, पाइपलाइन नेटवर्क की स्थिति, जल दबाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान शामिल करने पर जोर दिया गया.
जल समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर
महापौर ने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके.
अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारी निभाने की अपील
महापौर ने निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे छठ और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों का आयोजन सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.

