उदित वाणी,जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुसाबनी और गालूडीह में नई शाखाओं का गठन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दोनों शाखाओं के नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुसाबनी शाखा का गठन
मुसाबनी शाखा में अध्यक्ष के रूप में सुनील अग्रवाल, सचिव के रूप में दीपक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष के रूप में राजीव अग्रवाल का मनोनयन किया गया। इसके अलावा पीतर चंद्र अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया। पवन सिंघानिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सुभाष सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, शंभू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल और आकाश अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

गालूडीह शाखा का गठन
गालूडीह शाखा में अध्यक्ष पद पर श्रवण अग्रवाल, सचिव पद पर मनोज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर अरुण अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्यामसुंदर शर्मा को संरक्षक बनाया गया। वहीं नरेश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, गिरधारी झुनझुनवाला, प्रकाश झुनझुनवाला, बसंत अग्रवाल, अरुण और मनोज को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
संगठन को मिलेगी मजबूती
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन हमेशा समाजहित, सेवा और संगठन की एकजुटता को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई शाखाओं के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और सामाजिक व सेवा कार्यों को और गति मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल और जिला सचिव राकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


