
उदित वाणी, जमशेदपुर: B.A College of Engineering and Technology (BACET) के छात्रों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। बीसीए शाखा की अंतिम वर्ष की छात्रा नयनी गिरि का चयन आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में फैकल्टी के रूप में हुआ है। यह BACET का बीसीए में पहला उत्तीर्ण बैच है, जिसने इस तरह की सफलता हासिल की है।
चयन प्रक्रिया और प्रारंभिक प्रशिक्षण
छात्रा का साक्षात्कार 17 मार्च, 2026 को कंपनी के मानव संसाधन कार्यालय में लिया गया। चयन प्रक्रिया में नयनी को योग्य पाया गया और उन्हें अच्छे पैकेज पर चयनित किया गया। नयनी ने 23 मार्च, 2026 से कंपनी में कार्यभार ग्रहण कर लिया है और आगामी तीन महीनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
कॉलेज प्रशासन और संकाय की बधाई
बीएसेट के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सिंह, बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एन. चौधरी, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय रॉय, टीपीओ राहुल सिंह और संकाय सदस्य नयनी की सफलता पर उन्हें बधाई दी। सभी ने इस उपलब्धि को BACET के छात्रों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा।
(B.A College of Engineering and Technology Student Placement Achievement, BACET BCA Final Year Student Selected at Adityapur Auto Cluster, Nayani Giri Secures Job in Adityapur Auto Cluster, BACET First BCA Batch Placement Success)

