
उदित वाणी, जमशेदपुर/खूंटी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज 2 अप्रैल (गुरुवार) को खूंटी जिला दौरे पर है। इस दौरान वे धार्मिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुबह जमशेदपुर से प्रस्थान, खूंटी में आगमन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे आज दोपहर सड़क मार्ग से खूंटी के कुसुम टोली, कर्रा रोड पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
बजरंग बली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल
खूंटी पहुंचने के बाद वे कुसुम टोली स्थित बजरंग बली मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है।
सरहुल महोत्सव में लेंगे हिस्सा
इसके बाद अर्जुन मुंडा दोपहर 1:00 बजे कुसुम टोली से प्रस्थान कर 1:10 बजे जादूर अखाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे पारंपरिक सरहुल महोत्सव में शामिल होंगे। यह आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व है, जिसमें प्रकृति पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
खूंटी क्लब में भेंटवार्ता
दोपहर 2:30 बजे जादूर अखाड़ा से प्रस्थान कर वे 2:40 बजे खूंटी क्लब पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों के साथ भेंटवार्ता करेंगे तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
रांची के लिए प्रस्थान
कार्यक्रम के अंतिम चरण में अर्जुन मुंडा शाम 3:30 बजे खूंटी क्लब से रांची के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे वे पूर्व मुख्यमंत्री आवास, रांची पहुंचेंगे और 5:00 बजे वहीं से अन्य निर्धारित कार्यों के लिए प्रस्थान करेंगे।
दौरे को लेकर बढ़ी हलचल
पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर खूंटी जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर उनके स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

