
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास शनिवार को ईद के दिन एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस घटना में रमजान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमजान का किसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के दौरान ही आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रमजान को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि रमजान पेरिस पुट्ठी का काम करता है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Advertisement
<

