उदित वाणी, रांची : ओडिशा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में सारंडा के जरायकेला स्थित बाबूडेरा के पास शुक्रवार शाम को हुए आईईडी विस्फोट में घायल हुए सीआरपीएफ 60 बटालियन के एएसआई महेंद्र लश्कर इलाज के दौरान शहीद हो गए. शहीद महेंद्र लश्कर मूल रूप से असम के नवगांव के निवासी थे. उनका पार्थिव शरीर रांची स्थित 133वीं बटालियन के कंमाडेंट का कार्यालय लाया गया. जहां उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यसचिव अविनाश कुमार समेत अन्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रध्दांजलि दी. विस्फोट में घायल होनेवाले जवानों में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण गागराई और एएसआई महेंद्र लश्कर शामिल थे. तीनों को तुरंत इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान एएसआई महेंद्र लश्कर की मौत हो गई. वहीं इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और जवान रामकृष्ण गागराई का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार घायल रामकृष्ण गागराई खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


