
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के क्वार्टर से जुड़े मुद्दों के लिए गठित प्रबंधन और यूनियन की ज्वाइंट क्वार्टर अलॉटमेंट कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में 12 आवेदनों का समाधान किया गया है जबकि एक मामले की हाउस अलाटमेंट कमेटी के लिए रेफर कर दिया गया. बैठक के एजेंडा में 20 मामले थे. बैठक में प्रबंधन से जुबिन पालिया, अभिषेक पांडेय आदि तथा यूनियन से सहायक सचिव अजय चौधरी आदि शामिल थे. बैठक दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक चली.
Advertisement
<

