
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से आईएल 3 स्तर के अधिकारियों का तबादला व कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. सेंट्रल सेफ्टी के हेड सुनील कुमार को जमशेदपुर प्लांट के सेफ्टी एंड हेल्थ हेड की जिम्मेवारी दी गई है. पूनम शुक्ला को सेंट्रल का सेफ्टी हेड बनाया गया है, वहीं दीप नारायण को सेफ्टी प्रॉफिट सेंटर का हेड बनाया गया है.
उमेश कुमार मित्तल, अनिमेश कुमार उपाध्याय और और गोविंद काबरा को पूर्व में तीन साल के लिए नीलाचल स्टील में भेजे गए डेपुटेशन को अगले दो साल के लिए एक्सटेंशन दिया गया है. रॉ मेटेरियल रिसर्च ग्रुप के चीफ असीम कुमार मुखर्जी के एक जुलाई से रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह पर आयरन मेकिंग रिसर्च ग्रुप के चीफ सामिक नाग को यह जिम्मेवारी दी गई है.
Advertisement
<

