
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एचआरएम में एक जुलाई से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं. कंपनी के ग्लोबल लीडरशिप डेवलेपमेंट के लिए नई नीति बनाई गई है. इसके तहत कंपनी में वैश्विक नेतृत्व के विकास के साथ रिवार्ड्स, एचआर स्ट्रेटजी, कल्चर एंड डिजिटल और एचआर वन टाटा स्टील वर्टिकल पर फोकस होगा. इसके तहत खाली रिक्तियों का भरा जाएगा. तब तक हेड रिवार्ड्स (ओपीआर) इंडिया प्रीतम रायचौधरी और हेड, लीडरशिप एंड टैलेंट डेवलेपमेंट विशाल वत्स चीफ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल को रिपोर्ट करेंगे और मुंबई से अपना काम करेंगे.
यही नहीं भारत में एचआरएम के कार्य को बेहतर तरीके से करने के लिए कई बदलाव किए गए है. इस बदलाव के तहत आईएल टू अधिकारी और चीफ ग्रुप एचआर-आरआर जुबिन पालिया को सीएचआरओ (मैनुफैक्चरिंग) नियुक्त किया गया है. वे आत्रेयी सान्याल को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे.चीफ एचआरबीपी रॉ मेटेरियल्स राजेश चिंतक को सीएचआरओ रॉ मेटेरियल्स बनाया गया है. चीफ लर्निंग एंड डेवलेपमेंट जया सिंह पांडा, आत्रेयी सान्याल को रिपोर्ट करेंगी.

