
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में पीसीआई, ब्लास्ट फर्नेस, बीयूपीआरजी प्रोजेक्ट, एनआईएनएल की व्यावसायिक आवश्यकता के आधार पर टीएसके और एनआईएनएल में परियोजना एवं निर्माण समूह के अंतर्गत परियोजना निष्पादन दल का तत्काल प्रभाव से गठन किया गया है.
इसमें सुभाष चंद्र पॉल, जगमोहन साहू, शाश्वत, अजय कुमार पोलाई, एस भुवनेश्वर, सुशील कुमार समंतराय, देबाशीष पात्रा, सुनील तिवारी, सुरभि बोली, सिमंता सौर्य के अतिरिक्त, स्मृति रंजन साहू अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस परियोजना के लिए परियोजना नियोजन गतिविधियों में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे.
ये सभी अधिकारी अपने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे और उसी स्तर और पदनाम पर कार्य करेंगे. हालांकि, इस परियोजना कार्यान्वयन अवधि के दौरान सभी प्रशासनिक कार्यों के लिए वे हेड पीएंडसी बीएफ टीएसके और एनआईएनएल को रिपोर्ट करेंगे.

