
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा के चीफ सेफ्टी-रॉ मटेरियल्स सरोज कुमार बनर्जी को उनके अपने लेवल पर अगले तीन साल के लिए मेसर्स टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड में प्रतिनियोजित किया गया है. वे कंपनी के एमडी के रूप में काम करेंगे. प्रतिनियोजन के दौरान वे टाटा स्टील में एडमिनिस्ट्रेटिव कामों के लिए वाइस प्रेसीडेंट सेफ्टी, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे. इस संबंध में टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है, जो मंगलवार से ही प्रभावी हो गया, जबकि आइएल-2 ग्रेड अधिकारी और मेसर्स टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड में ऑफिसर ऑन डेप्युटेशन के दौरान प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे अनिल कुमार सिंह हर्षाना को डेप्युटेशन से लौटने पर अपने ही लेवल पर टाटा स्टील में चीफ लॉजिस्टिक्स के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है. वे वाइस प्रेसीडेंट टीक्यूएम, जीएसपी और सप्लाई चेन को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे. यह सर्कुलर 15 फरवरी से लागू होगा.
टाटा स्टील के दो हेड का कार्यक्षेत्र बदला
टाटा स्टील ने सांगठनिक बदलाव के तहत आइएल-3 ग्रेड के दो हेड के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. इस संबंध में जारी सर्कुलर के मुताबिक हेड कंस्ट्रक्शन सिविल, ओएमक्यू जोडा एंड एफएमडी, ईएंडपी, सिविल कंस्ट्रक्शन, पीएंडसी वेस्ट बोकारो शिव शंकर साहू को सस्टेनेंस प्रोजेक्ट में छह महीनों के लिए एक टेम्पररी असाइनमेंट पर एक फरवरी से भेजा गया है. वे फंक्शनली चीफ कंस्ट्रक्शन सिविल को रिपोर्ट करेंगे और एडमिनिस्ट्रेटिवली चीफ पीएंडसी वेस्ट बोकारो को रिपोर्ट करेंगे. जबकि हेड बीपीई आईएम जमशेदपुर, बिजनेस परफॉर्मेंस एनहांसमेंट- ऑपरेशन अभिनव प्रकाश को हेड प्रोसेस एक्सीलेंस, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (वन सप्लाई चेन) के तौर पर ट्रांसफर किया जा रहा है. वे फंक्शनली चीफ सीओई (वन सप्लाई चेन) को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे. यह सर्कुलर 15 मार्च से प्रभावी होगा.

