
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर के चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज़ एवं आइएल-2 ग्रेड के अधिकारी प्रणय सिन्हा टाटा स्टील ग्रुप के साथ 36 साल से ज़्यादा की शानदार यात्रा के बाद एक अप्रैल 2026 से कंपनी की सेवाओं से रिटायर हो जाएंगे. उनके सेवानिवृत्ति के मद्देनजर आइएल-2 ग्रेड के अधिकारी और चीफ़ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स वरुण बजाज को 15 जनवरी से उनके अपने लेवल पर चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज टीएसजे (डेजिग्नेट) के रूप में नियुक्त किया गया है.
वे अपनी नई भूमिका की ज़िम्मेदारियों के अलावा चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करना जारी रखेंगे. प्रणय सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद 1 अप्रैल 2026 से वरुण बजाज चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज टीएसजे का पद संभालेंगे. वह वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज़ को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करना जारी रखेंगे. इस संबंध में टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है.

