Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी पटमदा: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. करीब 10 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भिड़ंत में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका शीशा टूटकर सड़क पर बिखर गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया. जलडहर के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सिक्सर बस निरसा से यात्रियों को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रही थी. जैसे…
JAMSHEDPUR: चार माह से राशन न मिलने पर फूटा कार्डधारियों का गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
उदित वाणी जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की अव्यवस्था के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया. पिछले चार महीनों से राशन से वंचित लगभग 400 कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने पीडीएस डीलर ललिता खंड पातर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिंगर प्रिंट लिया पर अनाज नहीं दिया: कार्डधारियों का आरोप प्रदर्शन कर रहे कार्डधारियों का कहना है कि स्थानीय राशन दुकानदार ललिता खंड पातर द्वारा हर महीने मशीन पर उनके फिंगर प्रिंट…
मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन का दो दिवसीय विशाल सम्मेलन 1 मई से, मजदूर हितों पर होगा मंथन
उदित वाणी, जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को झारखंड मजदूर यूनियन द्वारा एक दिवसीय विशाल मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भुईयांडीह स्थित निर्मल नगर के अतिथि भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होकर संध्या तक चलेगा। इसके साथ ही 2 मई को आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जबकि मजदूर दिवस की रात भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यूनियन के पदाधिकारी कुंज विभर ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके सामने आ रही वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श तथा…
उदित वाणी, पटमदा:पटमदा राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में शनिवार को ‘रुआर कार्यक्रम’ के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय परिसर में सबसे पहले दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरियर-फ्री व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराई गई, जिससे सभी विद्यार्थियों को समान और सम्मानजनक वातावरण मिल सके। इसी क्रम में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योग सत्र…
JAMSHEDPUR: मिलेनियम पार्क के पास चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम चेन छिनतई की एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिलेनियम पार्क के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला, प्रताप कुमार प्रतापी की पत्नी हैं, जो टेल्को कॉलोनी के के-3/39 आवास में रहती हैं। जानकारी के अनुसार, प्रताप कुमार प्रतापी अपनी पत्नी के साथ मिलेनियम पार्क घूमने गए थे। लौटते वक्त शाम करीब 5:40 बजे यह वारदात हुई। अचानक पीछे से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर चेन…
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करने वाले वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का शनिवार को जमशेदपुर जिला बार संघ में भव्य स्वागत किया गया। बार भवन में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में अधिवक्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। लगातार तीसरी बार मिली प्रचंड जीत झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 12 मार्च को हुए चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद, राजेश कुमार शुक्ला ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा के कुशल संचालन में…
टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों का बुरा हाल: 5 घंटे की देरी से यात्री बेहाल, सरयू राय चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के अनियमित परिचालन और घंटों की देरी ने यात्रियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। चाईबासा-चांडिल रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी इस कदर बढ़ गई है कि आधे घंटे का सफर अब 4 से 5 घंटे में तय हो रहा है। इस अव्यवस्था के खिलाफ अब राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश सुलगने लगा है। मालगाड़ियों को प्राथमिकता, यात्री ट्रेनों की अनदेखी स्थानीय विधायक सरयू राय ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे राजस्व के लालच में मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए यात्री ट्रेनों…
JSBC Election Results: जमशेदपुर के अनिल तिवारी और राजेश शुक्ला समेत 23 अधिवक्ता निर्वाचित
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य में विधि पेशे से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परिषद के गठन का रास्ता साफ हो गया है। 100 प्रत्याशियों के बीच था कड़ा मुकाबला बता दें कि यह चुनाव 12 मार्च को संपन्न हुआ था, जिसमें पूरे राज्य से करीब 100 प्रत्याशी मैदान में थे। 20 मार्च से शुरू हुई मतगणना की…
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे क्षेत्र में नशामुक्त अभियान के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत की गई इस कार्रवाई में 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है और दो तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। संयुक्त टीम की सुनियोजित छापेमारी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (चक्रधरपुर) और रेल पुलिस अधीक्षक (जमशेदपुर) के दिशा-निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 24 अप्रैल की रात को टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर…
आदित्यपुर रेल क्षेत्र में कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन; वेतन और पदोन्नति जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा
उदित वाणी, आदित्यपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल द्वारा आज ‘कर्मचारी दर्शन शिविर’ का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और बेहतर कार्यस्थल संबंधों को बढ़ावा देना है. रेल प्रशासन की यह पहल अपने कर्मियों की भलाई और उनके हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शिविर का उद्घाटन इस शिविर का औपचारिक उद्घाटन चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों द्वारा किया गया. यह कार्यक्रम जोनल महाप्रबन्धक अनिल कुमार जैन के विशेष निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है. शिविर के दौरान रेल प्रशासन ने…
