
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर में आईएल थ्री ग्रेड के कई हेड स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. यह बदलाव जॉब रोटेशन और करियर प्लानिंग की रणनीति के तहत किया जा रहा है. कंपनी के वन रिफ्रैक्टरी, ऑपरेशन्स टाटा स्टील जमशेदपुर में 1 जुलाई 2026 से संगठनात्मक बदलाव लागू किए जाएंगे. इसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख तबादले किए गए हैं:
1. नवनीत सिन्हा
पूर्व पद: हेड रिफ्रैक्टरीज एसएमएस
नया पद: हेड आरटीजी (Refractory Technology Group)
वे कार्यात्मक रूप से चीफ रिफ्रैक्टरीज ग्रुप को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से ही कार्य करेंगे.
2. तुषार अग्रवाल
पूर्व पद: हेड रिफ्रैक्टरीज आयरन मेकिंग
नया पद: हेड रिफ्रैक्टरीज एसएमएस
वे फंक्शनली चीफ रिफ्रैक्टरीज ग्रुप को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्यरत रहेंगे.
3. विश्वनाथ नाग
पूर्व पद: हेड रिफ्रैक्टरीज मिल्स एंड किल्न्स
नया पद: हेड रिफ्रैक्टरीज आयरन मेकिंग
वे फंक्शनली चीफ रिफ्रैक्टरीज ग्रुप को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे.
4. बिस्वजीत पाल
पूर्व पद: हेड रिफ्रैक्टरी आयरन मेकिंग एवं डीआरआई टीएसएम
नया पद: हेड रिफ्रैक्टरीज मिल्स एंड किल्न्स, रिफ्रैक्टरीज मिल्स एंड क्लीन, टाटा स्टील जमशेदपुर वे कार्यात्मक रूप से चीफ रिफ्रैक्टरीज ग्रुप को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्यरत रहेंगे. ये तबादले रिफ्रैक्टरीज विभाग में नेतृत्व की क्षमता को और मजबूत करने तथा कर्मचारियों को विविध अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए हैं. टाटा स्टील नियमित रूप से ऐसे जॉब रोटेशन के माध्यम से अपनी संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने पर जोर देती रही है. टाटा स्टील के इन बदलावों से रिफ्रैक्टरीज टेक्नोलॉजी, आयरन मेकिंग, एसएमएस और मिल्स-क्लीन्स क्षेत्रों में नई ऊर्जा और ताजा दृष्टिकोण आने की उम्मीद है.

