Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य में विधि पेशे से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परिषद के गठन का रास्ता साफ हो गया है। 100 प्रत्याशियों के बीच था कड़ा मुकाबला बता दें कि यह चुनाव 12 मार्च को संपन्न हुआ था, जिसमें पूरे राज्य से करीब 100 प्रत्याशी मैदान में थे। 20 मार्च से शुरू हुई मतगणना की…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे क्षेत्र में नशामुक्त अभियान के तहत आरपीएफ और जीआरपी  की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत की गई इस कार्रवाई में 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है और दो तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। संयुक्त टीम की सुनियोजित छापेमारी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (चक्रधरपुर) और रेल पुलिस अधीक्षक (जमशेदपुर) के दिशा-निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 24 अप्रैल की रात को टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल द्वारा आज ‘कर्मचारी दर्शन शिविर’ का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और बेहतर कार्यस्थल संबंधों को बढ़ावा देना है. रेल प्रशासन की यह पहल अपने कर्मियों की भलाई और उनके हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शिविर का उद्घाटन इस शिविर का औपचारिक उद्घाटन चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों द्वारा किया गया. यह कार्यक्रम जोनल महाप्रबन्धक अनिल कुमार जैन के विशेष निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है. शिविर के दौरान रेल प्रशासन ने…

Read More

उदित वाणी, पटना : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों पर भीड़ द्वारा की गई हिंसा की घटना सामने आई है, जहां अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई झड़प गंभीर कानून-व्यवस्था संकट में तब्दील हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना ढाका पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले करमवा चौक पर हुई. पुलिस अधिकारी शुक्रवार को भारतमाला परियोजना के तहत बन रही सड़क के किनारे कथित अतिक्रमणों को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस दल और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ने…

Read More

उदित वाणी, मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया. आरबीआई ने कहा कि बैंक ने अपने लाइसेंस से संबंधित जरूरी नियमों का पालन नहीं किया. केंद्रीय बैंक ने साफ किया कि अब यह बैंक किसी भी तरह की बैंकिंग सेवाएं नहीं दे सकेगा और इसे बंद करने (वाइंडिंग अप) के लिए हाई कोर्ट में आवेदन किया जाएगा. आरबीआई ने अपने आदेश में कहा कि बैंक का लाइसेंस बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 22(4) के तहत 24 अप्रैल को कामकाज खत्म होने के बाद से रद्द कर दिया गया है.…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित आर वी एस अकादमी ने 24 अप्रैल 2026 को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह अत्यंत भव्यता के साथ मनाया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी, पूर्व छात्र और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और भावपूर्ण ‘रजत जयंती दीया वॉक’ के साथ हुआ, जिसमें 25 दीपों के माध्यम से विद्यालय के मूल्यों—ईमानदारी, दृढ़ता, करुणा और उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया गया. मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित आमबागान मैदान में “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ. इसका उद्घाटन जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष श्री विद्यानंद सरस्वती जी और प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अवधेश गिरी के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने पूरे मेले का भ्रमण कर इसकी सराहना की. बच्चों और बड़ों के लिए विशेष मनोरंजन उद्घाटन के दौरान श्री विद्यानंद सरस्वती और श्री अवधेश गिरी ने कहा कि जमशेदपुर वासियों, खासकर बच्चों के लिए यह आयोजन बहुत ही मनोरंजक है. मेले के संचालक श्री चंद्रशेखर पर्वत ने बताया कि इस बार…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है. बिष्टुपुर और उलीडीह में ताबड़तोड़ छापेमारी उत्पाद विभाग की टीम ने बिष्टुपुर और उलीडीह थाना क्षेत्रों में सघन तलाशी ली. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुखी बस्ती में संचालित कई अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई. वहीं, उलीडीह थाना क्षेत्र के शांतिनगर में नदी किनारे अवैध रूप…

Read More

उदित वाणी, रांची : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने घोषणा की है कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित होने में बाधा डालने के विरोध में शनिवार को राजधानी रांची में ऐतिहासिक ‘महिला आक्रोश मार्च’ निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि यह मार्च किसी विशेष दल का नहीं बल्कि पूरी आधी आबादी का कार्यक्रम है, जो स्वतः स्फूर्त तरीके से आयोजित हो रहा है. मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे से रांची के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा और आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. इस आंदोलन में…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बोधि सोसायटी जमशेदपुर के तत्वावधान में आगामी 1 मई को 2570वीं बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा. सोसायटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने बताया कि जमशेदपुर स्थित बोधि सोसायटी झारखंड राज्य का बुद्ध मुख्यालय है, जहाँ प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा के साथ यह उत्सव मनाया जाएगा. चित्रांकन प्रतियोगिता: 500 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा उत्सव की शुरुआत 26 अप्रैल, रविवार को सुबह 8 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता से होगी. इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेंगे. प्रतियोगिता का मुख्य विषय “युद्ध नहीं, शांति” रखा गया है, जबकि छोटे बच्चों…

Read More