Author: Udit Vani

उदित वाणी, झारखंड : झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक खबर सामने आई है। यहाँ श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद से पूरे इलाके और आस-पास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह जैसे ही दोनों बच्चियों के शव तालाब के पानी में तैरते हुए मिले, वैसे ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। लकड़ी चुनने घर से निकली थीं दोनों सहेलियाँ मिली जानकारी के अनुसार, पतरिहा कलां गांव के…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर एथलीट क्लब, बिष्टुपुर के द्वारा मंगलवार को क्लब के पूर्व व वरीय सदस्य रहे स्वर्गीय विजय कुमार की तृतीय पुण्यतिथि अत्यंत सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब के प्रांगण में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के जुड़े कई खेल प्रेमियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुई शुरुआत इस स्मृति कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्वर्गीय विजय कुमार की तस्वीर पर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन (पुष्पांजलि) अर्पित कर किया गया। स्व विजय कुमार पुण्यतिथि के इस मौके…

Read More

उदित वाणी,पटमदा : टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत कुटीमाकली ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियां, रोशनी की कमी और स्पीड ब्रेकर की अनुपस्थिति के कारण यह मार्ग हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सड़क के दोनों किनारों पर 3 से 4 फीट ऊंची झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई…

Read More

उदित वाणी,गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के दालुवाडीह गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। आजादी के 75 साल बाद भी यहां के ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। हालत इतनी बदतर है कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को “खटिया एंबुलेंस” का सहारा लेना पड़ा। यह शर्मनाक स्थिति उस विधानसभा क्षेत्र की है, जहां से राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू प्रतिनिधित्व करते हैं। जानकारी के अनुसार दालुवाडीह निवासी गर्भवती महिला सुनीता सोरेन को अचानक…

Read More

उदित वाणी,धनबाद : धनबाद के बैंक मोर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आग लगने से क्षेत्र में अपरा तफरी गुरुद्वारा के सामने स्थित चौधरी स्वीट्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब सात बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाली एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह माखन गली, कम्युनिटी सेंटर के पास से एक दिल दहला देने वाली खबर मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यहाँ एक करीब 14 से 15 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म (घिनौनी वारदात) को अंजाम दिया गया है। इस जमशेदपुर परसुडीह दुष्कर्म मामला के सामने आते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। आरोपी को पकड़ने के लिए जुटी पूरी बस्ती जैसे ही इस घिनौनी करतूत की…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के सामने गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहनों के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों की जान बच गई। हादसे में शामिल वाहनों में एक Kia कार (नंबर…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। महज पांच घंटे के भीतर हुई इन दो घटनाओं में कुल पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई, जबकि दूसरी घटना देर रात करीब 12:56 बजे राज नामक व्यक्ति के घर के बाहर हुई। दूसरी वारदात में अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली राज की थार वाहन में जा लगी। पीड़ित राज ने बताया…

Read More

उदित वाणी, रांची : राज्य में बारिश और उमस भरी गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश (साँप काटने) की घटनाओं में होने वाली अचानक वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखण्ड के अभियान निदेशक ने सर्पदंश से होने वाली आकस्मिक घटनाओं के बचाव, रोकथाम तथा उपचार से सम्बंधित मार्गदर्शिका के अनुपालन का निर्देश दिया है. हाल ही में राज्य सरकार ने सर्पदंश के मामलों और इससे होने वाली मौतों को अधिसूचित रोग (Notified Disease) के रूप में अधिसूचित कर दिया है. इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद राष्ट्रीय…

Read More

उदित वाणी, धर्मशाला : आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इतिहास रच दिया है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार की पारी के दम पर आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पाटीदार ने प्लेऑफ के अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखा और गुजरात टाइटंस (जीटी) के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों पर 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेली.…

Read More