Author: Udit Vani

उदित वाणी आजादनगर : आजादनगर थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटमदा सर्किल के डीएसपी दयानंद कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर ईदगाह आने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर डीएसपी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पटमदा सर्किल डीएसपी दयानंद कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा सभी पर्व-त्योहारों में आम जनता के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी पुलिस टीम बकरीद के मौके पर लोगों के बीच मौजूद रहेगी तथा सभी नागरिकों को ईद की मुबारकबाद भी देगी।…

Read More

उदित वाणी रांची/जमशेदपुर: बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखते हुए कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव पूर्व में ही सरकार को भेजा जा चुका है और इसे शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जानी चाहिए। हरिणा मेला को राजकीय दर्जा देने की मांग, मंत्री ने तत्काल पहल…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क वाटर पार्क में बुधवार को छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने युवती के साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी। युवती और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जमशेदपुर पुलिस की बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को खड़गपुर से घाटशिला तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, यात्री सुविधाओं और चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय समेत रेलवे मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। घाटशिला स्टेशन पहुंचने पर जीएम ने अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण और आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म उन्नयन, यात्री प्रतीक्षालय, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक प्रखंड में संबंधित बीडीओ नोडल पदाधिकारी होंगे। जिला स्तर पर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी की जाएगी। 31 मई तक लीड फेसिलिटेटर का होगा चयन उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में 31 मई 2026 तक लीड फेसिलिटेटर का चयन सुनिश्चित किया जाए।…

Read More

उदित वाणी सरायकेला: भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में रेल यात्रियों को राहत देने के लिए स्मार्ट किटी ग्रुप कांड्रा (महिला समिति) ने कांड्रा रेलवे स्टेशन पर एक बेहद सराहनीय पहल की। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे पारे और उमस के बीच समिति की महिलाओं ने स्टेशन परिसर पहुंचकर पैसेंजर ट्रेनों से सफर कर रहे यात्रियों के बीच ठंडा पानी एवं शरबत का वितरण किया। ठंडा पेय पाकर खिले यात्रियों के चेहरे तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच सफर कर रहे यात्रियों को जब ट्रेन में ठंडा पेय मिला, तो उनके चेहरे खिल उठे। यात्रा कर…

Read More

उदित वाणी सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार, सरायकेला में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना संचालन से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ. इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण शाखा, सरायकेला-खरसावां, निदेशालय एवं IPE Global के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. प्रमुख अधिकारियों और मास्टर ट्रेनरों की उपस्थिति इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), महिला पर्यवेक्षिकाएं,…

Read More

UditVani, Jamshedpur : Jharkhand is set to witness a spell of unstable weather conditions over the coming days, with the India Meteorological Department issuing warnings for thunderstorms, lightning and strong winds across several districts, even as parts of the north-western region brace for intense heat wave conditions. According to the forecast, isolated pockets of Garhwa and Palamu are likely to experience severe heat on May 27, while eastern and adjoining central parts of the state may witness thunderstorms accompanied by gusty winds reaching 50-60 kmph. Districts such as Simdega, Gumla, Hazaribagh and Kodarma are also expected to receive thunderstorm activity…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां निर्मलनगर निवासी विजय दास (53 वर्षीय) ने मंगलवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के तुरंत बाद बदहवास परिजन उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) लेकर पहुँचे। हालांकि, यहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मानसिक बीमारी से ग्रसित थे विजय, सोमवार को ही एमजीएम से मिली थी छुट्टी प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विजय दास पेशे…

Read More

उदित वाणी, झारखंड : झारखंड के कैंसर उपचार (Oncology) के क्षेत्र में जमशेदपुर स्थित मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (MTMH) ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पहली बार सफलतापूर्वक “कमांडो सर्जरी” (Commando Surgery) संपन्न की है। चिकित्सा जगत में इसे एक बेहद बड़ा और सराहनीय कदम माना जा रहा है। गरीब मरीज को मिला मुफ्त जीवनरक्षक उपचार इस जटिल ऑपरेशन से लाभान्वित होने वाले मरीज बेहद कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं। सामान्य परिस्थितियों में उनके लिए इतनी जटिल और जीवनरक्षक सर्जरी का भारी-भरकम…

Read More