Author: Udit Vani

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सुभाष प्रमाणिक है, जो कि सालडीह बस्ती निवासी स्व शक्तिपदो प्रमाणिक का पुत्र है. पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या-255/ 25, दिनांक 15.08.2025, धारा-126 (2) /352/ 351 (2) /351 (3)109 /111/ 61/ 3 (5) BNS एवं 25(1-b)a/26/35/25(6)/27 आर्म्स एक्ट के मामले में की गई है.

Read More

उदित वाणी, पटमदा : टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के समीप मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. रात करीब 8 बजे हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ दी है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर स्थानीय लोगों के अनुसार, ठनठनी घाटी क्षेत्र की अवैध पत्थर खदान से पत्थर (चेली) लादकर बामनी की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर इस हादसे का कारण बना. तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विप्र समाज में भारी उत्साह है. आगामी 19 अप्रैल 2026 को बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में भव्य ‘ब्राह्मण संगोष्ठी सह महाप्रसाद’ का आयोजन किया जाएगा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शहर भर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोगों के जुटने की संभावना है. एकजुटता और वैदिक परंपराओं पर जोर आयोजन समिति के प्रमुख कमलकिशोर ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज की एकजुटता को सुदृढ़ करना और युवा पीढ़ी को अपनी वैदिक परंपराओं व सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय…

Read More

उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को निवारणपुर, रांची स्थित ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का दौरा किया. इस अवसर पर उनके साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. दोनों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की मंगल कामना की. नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का भ्रमण कर बारीकी से कार्यों को देखा और मंदिर की भव्यता को लेकर…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (जेआरएचएमएस-रांची) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड, के तहत जनरल मैनेजर सहित कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. जेआरएचएमएस-रांची ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जनरल मैनेजर (मानव संसाधन) का 1 और ऑडिटर (लेखा परीक्षक-वित्त) का 1 पद शामिल हैं. जेआरएचएमएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : कर्मचारियों के कल्याण और समावेशी कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन ने अपनी क्रेच सुविधा का नवीनीकरण किया है. उन्नत एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस क्रेच का उद्घाटन मोइत्रेयी चक्रवर्ती की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर टाटा स्टील के वरिष्ठ नेतृत्व—जया सिंह पांडा (चीफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट एवं चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर), डॉ. सौराज्योति डे (चीफ, टिनप्लेट) तथा राकेश्वर पांडेय (अध्यक्ष, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन)—भी उपस्थित रहे. क्रेच को बच्चों के लिए एक सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और आकर्षक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से पुनः डिजाइन किया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : खालसा साजना दिवस और पावन बैसाखी के शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न गुरुद्वारों का भ्रमण कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने साकची और बिरसानगर स्थित गुरुद्वारों में देश एवं समाज की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की. दशमेश पिता के अमर संदेश का स्मरण अमरप्रीत सिंह काले ने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” का स्मरण किया. उन्होंने कहा कि खालसा पंथ त्याग, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का…

Read More

मरीजों को कम लागत में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान के पास दया अस्पताल में एक अत्याधुनिक आईसीयू का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस आईसीयू का उद्घाटन राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. नव निर्मित आईसीयू परिसर सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक…

Read More

उदित वाणी, रायपुर : अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने एक बड़े अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ‘म्यूल बैंक खातों’ की थोक खरीद-बिक्री में शामिल था. राजस्थान से चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दंतेवाड़ा लाया गया. ये गिरफ्तारियां बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता हैं, जिनसे कई राज्यों के पीड़ित प्रभावित हुए हैं. यह गिरोह मुख्य रूप से सैकड़ों बैंक खाते खरीदने और बेचने का काम करता था. इन खातों का इस्तेमाल ‘म्यूल अकाउंट’ (बिचौलिये खातों) के तौर पर किया जाता था, जिनके…

Read More

उदित वाणी, हजारीबाग: भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) द्वारा देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए एक विशेष ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन झारखंड के श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर लेकर आई है, क्योंकि इसमें हजारीबाग और कोडरमा जैसे प्रमुख स्टेशनों से भी यात्री सवार हो सकेंगे. 11 मई को झारसुगुड़ा से होगी रवाना IRCTC के टूरिज्म प्रभारी अरविंद चौधरी ने जानकारी दी कि यह ट्रेन 11 मई 2026 को झारसुगुड़ा से अपनी यात्रा शुरू करेगी. “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत संचालित यह…

Read More