Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JAMSHEDPUR: बीएड प्रवेश परीक्षा में हंगामा: समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, केंद्र के बाहर विरोध
उदित वाणी जमशेदपुर: बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान रविवार को शहर के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने गेट कूद कर परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10:15 बजे निर्धारित था, जबकि परीक्षा 10:30 बजे शुरू होनी थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि…
सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग की संविदा भर्ती परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण; पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश
उदित वाणी सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त (DC) नितिश कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। एनआर स्कूल, सरायकेला में आयोजित हुई परीक्षा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी संविदा पदों पर बहाली के लिए एनआर स्कूल, सरायकेला को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस लिखित परीक्षा के माध्यम से निम्नलिखित संविदा पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है: स्टाफ…
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-32 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में आदित्यपुर पेयजलापूर्ति योजना के अब-तक पूर्ण नहीं होने पर खेद जताया गया. बैठक में कहा गया कि लगभग 395 करोड़ रूपए की लागत वाली इस योजना का कार्य 04 दिसंबर-2018 को प्रारंभ हुआ था तथा 03 दिसंबर-2021 तक योजना का कार्य पूर्ण किया जाना था. परन्तु 5 साल बीत जाने के बाद भी यह योजना अधूरी है. खेद की बात तो यह है कि ना तो झारखंड विधानसभा में एवं ना तो लोकसभा में जनप्रतिनिधियों के…
आदित्यपुर नगर निगम: वॉर्ड संख्या-17 की बैठक में गूंजे पानी, बिजली और सफाई के मुद्दे; पार्षद नीतू शर्मा ने दिया समाधान का भरोसा
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र की बुनियादी और ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और उनके शीघ्र निवारण की मांग उठाई गई। गणेश लक्ष्य अपार्टमेंट में जुटे स्थानीय नागरिक यह बैठक वॉर्ड संख्या-17 में स्थित जयप्रकाश उद्यान के गणेश लक्ष्य अपार्टमेंट में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने एक सुर में क्षेत्र की रोजमर्रा की दिक्कतों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के समक्ष प्रमुखता से रखा। इन मुख्य और ज्वलंत समस्याओं पर हुई…
उदित वाणी पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर एक अज्ञात हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा चटकम जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसकी पहचान करना प्रारंभिक जांच में चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल…
मिलानी हॉल में टीम पीएसएफ का सिल्वर जुबली समारोह, समाजसेवियों और प्रतिभाओं को मिला सम्मान
उदित वाणी जमशेदपुर: लौहनगरी के बिष्टुपुर स्थित प्रतिष्ठित मिलानी हॉल में रविवार को एक भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के गौरवशाली सिल्वर जुबली (25वें) वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया था, जहां समाज की बेहतरीन प्रतिभाओं को मंच पर सराहा गया। समाजसेवियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और कलाकारों का हुआ सम्मान इस भव्य समारोह के दौरान जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे: सक्रिय समाजसेवी प्रतिष्ठित शिक्षक उदीयमान…
उदित वाणी पलामू : पलामू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सड़क निर्माण कार्य में लगी एक निर्माण कंपनी से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध 9 एमएम पिस्टल, कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30 मई की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राहुल सिंह गैंग के सदस्य सड़क निर्माण कार्य करा रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर दबाव बनाने और रंगदारी…
उदित वाणी गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पति की मौत के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों को जहरीला पेय पिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के तुकतुको गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का पता तब चला जब पड़ोस की एक बच्ची किसी काम से महिला के घर पहुंची। उसने देखा कि घर का…
उदित वाणी रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा या बल प्रयोग से…
उदित वाणी बिहार : बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर में अग्निपथ योजना के तहत बिहार रेजीमेंट के 1025 अग्निवीरों वाले सातवें बैच की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 24 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये युवा सैनिक अब भारतीय सेना की विभिन्न यूनिटों में राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हैं।परेड के दौरान अग्निवीरों ने तिरंगे के समक्ष गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबिल पर हाथ रखकर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ ली। बिहार रेजीमेंटल केंद्र के दंडपाल लेफ्टिनेंट कर्नल अंकुर कुमार मिश्रा ने उन्हें शपथ दिलाई। परेड की समीक्षा…
