Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर: सोमवार की शाम आदित्यपुर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर कालियाडूंगरी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अधेड़ उम्र के काठिया प्रधान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दंपती प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर एनआईटी के समीप बारुघुटु के रहने वाले काठिया प्रधान अपनी पत्नी के साथ साइकिल से सरायकेला जा रहे थे। मृतक के भतीजे ने बताया कि काठिया प्रधान आदित्यपुर की एक निजी कंपनी…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: यात्रियों की बढ़ती मांग और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर स्टेशन होकर गुजरने वाली चार स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी है। इन ट्रेनों के संचालन से कोल्हान क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। जारी शेड्यूल के अनुसार, दुर्ग-शालीमार स्पेशल ट्रेन 29 और 30 अप्रैल को अप और डाउन दिशा में चलेगी। वहीं रायपुर से खड़गपुर के बीच 23 और 24 अप्रैल को स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा संबलपुर से शालीमार के बीच टाटानगर होते हुए 22 से 29 अप्रैल तक…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: लौहनगरी के बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं. चोरों ने बिरसानगर जोन नंबर तीन, हरि मंदिर के पास रहने वाले सुरेश गोप के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है. वारदात का तरीका: ‘स्प्रे’ का इस्तेमाल कर परिवार को किया बेहोश? पीड़ित सुरेश गोप के अनुसार, चोर देर रात घर में दाखिल हुए. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर के सदस्यों पर किसी नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया था, जिसके…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर: भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा की आदित्यपुर क्षेत्र के सदस्यों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। मंच की ओर से आदित्यपुर स्थित आदित्या गार्डन के साईं मंदिर प्रांगण में अस्थाई पनशाला (प्याऊ) की शुरुआत की गई है। इस पनशाला का उद्देश्य राहगीरों और दर्शनार्थियों को शीतल जल उपलब्ध कराना है। वरिष्ठ सदस्य सत्यभामा हरनाथका ने किया उद्घाटन पनशाला का विधिवत शुभारंभ मंच की वरिष्ठ सदस्य सत्यभामा हरनाथका के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर सेवा भाव का परिचय देते हुए वहां आने वाले आगंतुकों और राहगीरों के…

Read More

उदित वाणी,रांची: झारखंड के संवैधानिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए आज राजभवन (लोक भवन) में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया. इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य के प्रमुख राजनैतिक और न्यायिक चेहरे उपस्थित रहे. राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण की प्रक्रिया राजभवन स्थित लोक भवन में संपन्न हुई. समारोह के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नए लोकायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान रेल संपत्ति चोरी समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। लंबे समय से फरार इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी, जिन्हें आखिरकार आरपीएफ ने धर दबोचा। वहीं मंगलवार को भी स्टेशन और लोकल ट्रेनों में औचक जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में करीब दर्जनभर लोगों को रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। इनमें महिला कोच में यात्रा कर रहे पुरुष, दिव्यांग कोच में…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बुधवार को बर्मामाइंस और गुदरी बाजार इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है, जिससे अभियान को कानूनी और प्रशासनिक मजबूती मिल गई है। चक्रधरपुर मंडल से प्राप्त निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर चुका है, ताकि वे स्वेच्छा से जमीन खाली कर दें। इसके बावजूद कई स्थानों पर अतिक्रमण बरकरार…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे लाइन ब्लॉक कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस तथा झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। उल्लेखनीय है कि ये दोनों ट्रेनें 21 अप्रैल, मंगलवार को भी रद्द रही थीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें लगातार बनी हुई हैं। इसके अलावा टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन 21 और 23 अप्रैल को अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय केवल आद्रा तक ही संचालित की जाएगी। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 22 और 25 अप्रैल को परिवर्तित कर…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: लौहनगरी में लगातार बढ़ती ट्रैफिक की समस्या के बीच ‘मानगो फ्लाईओवर’ शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर लेकर आया है. वर्षों से भीषण जाम की मार झेल रहे मानगो और आसपास के इलाकों के लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और प्रशासन ने इसे 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. परियोजना की लागत और वर्तमान स्थिति करीब 2.8 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले फ्लाईओवर का निर्माण 252 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट की अब तक की…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा पर पश्चिम बंगाल में महिलाओं को कम टिकट देने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में जहां पार्टी ने 38 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था, वहीं इस बार यह संख्या घटाकर 33 कर दी गई है। इसके विपरीत, मुख्य प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस ने 52 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। इस मुद्दे पर झामुमो के युवा नेता सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के पटमदा प्रखंड प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने…

Read More