
उदित वाणी बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी भी नाबालिक है। इस मामले में सिटी डीएसपी बोकारो राजीव रंजन में बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया। मामले में आरोपी दो नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी किशोरी को बाहला फुसलाकर टोटो से बगराबेड़ा जंगल ले गए। वही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दो नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की रहने वाली दो किशोरियां घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं. इसी दौरान दो लड़के उनके पास पहुंचे और उन्हें दुकान तक छोड़ने की बात कहकर एक टोटो में बैठा लिया. दोनों किशोरियां युवकों की झांसे में आकर टोटो में बैठ गईं.
कुछ दूर जाने के बाद जब टोटो उनके गंतव्य स्थान से आगे बढ़ने लगा तो दोनों किशोरियों ने इसका विरोध किया. आरोप है कि लड़कों ने मेडिकल दुकान जाने का बहाना बनाते हुए कहा कि लौटने के दौरान उन्हें घर के पास छोड़ दिया जाएगा.
आरोप है कि इसके बाद दोनों को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.
वारदात को अंजाम देने के बाद लड़कों ने दोनों किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू किया. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोनों आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकल गई. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ. इसके बाद परिजनों दोनों किशोरियों को लेकर थाना गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

