Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
जमशेदपुर: केबुल टाउन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; विधायक सरजू राय हुए शामिल
उदित वाणी, झारखंड : लौहनगरी के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. मंगल बाबा के पावन सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ (Shri Laxmi Narayan Mahayagya) का विधिवत शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और हवा में वैदिक मंत्रों की गूँज सुनाई दे रही है. हजारों महिलाओं ने उठाई कलश, भक्ति गीतों से गूँजा मार्ग महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा (Kalash Yatra in Jamshedpur) में हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं…
उदित वाणी, झारखंड : झारखंड राज्य के गुमला जिला के घाघरा थाना परिसर केरा पीछे अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में थाना में जप्त कई वाहन आ गए और जलकर खाक हो गए। वहीं थाना परिसर के बगल में स्थित एक गुमटी भी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं…
जमशेदपुर भीषण सड़क हादसा: डिमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने हाई कोर्ट अधिवक्ता को 50 फीट तक घसीटा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
उदित वाणी, जमशेदपुर/उलीडीह: लौहनगरी के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई. एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है. दिल्ली से लौटे थे, घर के बाहर ही काल ने झपटा मृतक की पहचान डिमना रोड, सुभाष कॉलोनी निवासी 38…
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के समीप बुधवार शाम ट्रैफिक चेकिंग के दौरान उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध ने हंगामे का रूप ले लिया और मौके पर मौजूद एएसआई अरविंद को लोगों ने घेर लिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी सोसाइटी के ठीक बाहर वाहन जांच कर रहे थे, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और…
JAMSHEDPUR: बिरसानगर में शातिर चोरों का तांडव, घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े; दो संदिग्ध हिरासत में
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर-3 में सोमवार देर रात हुई चोरी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात चोरों ने रात करीब एक बजे सुरेश गोप के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और करीब दो लाख रुपये के गहनों के साथ 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गांजा तस्करी का एक मामला सामने आया है। खालसा क्लब के पास टाइगर मोबाइल की सतर्कता से पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा बेचने की नीयत से खालसा क्लब के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों को…
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोड़ के पास हुए सनसनीखेज चापड़ हमले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। मंगलवार शाम टिनप्लेट निवासी ऋतिक और संदीप पर हुए जानलेवा हमले के बाद मामला सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब पीड़ित परिवार पर दबाव और धमकियों का दौर शुरू हो गया है। घायल संदीप के पिता सीताराम सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के लोग बुधवार देर रात उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया और इनकार करने पर गंभीर…
Jamshedpur Road Accident: झपकी बनी हादसे की वजह, शादी से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, दंपति भी चपेट में
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के रंग गेट के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना उस वक्त हुई जब कार में सवार पूरा परिवार सरायकेला से समारोह में शामिल होकर सरजामदा के लुपुंगटोला लौट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण वाहन चला रहे युवक को अचानक झपकी आ गई। इसी वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. कांग्रेस नेता ने लगाया जबरन वसूली और उत्पीड़न का आरोप मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता शहनवाज़ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आसपास के फ्लैटों से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने या दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले…
Jamshedpur : पृथ्वी दिवस पर सरयू राय का तीखा प्रहार: सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्य संस्कृति पर उठाए सवाल
उदित वाणी, रांची : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सत्ता और शासन व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि आज धरती और पर्यावरण संरक्षण के लिए आम आदमी से कहीं ज्यादा सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों, नौकरशाहों और मेधावी मष्तिष्कों को जागरूक होने की जरूरत है. पुरानी विधानसभा के सभागृह में युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कहीं. विकास की दिशा या विनाश की ओर? सरयू राय ने कहा कि आज हम औद्योगिक क्रांति के चौथे चरण में हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…
