Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Author: Udit Vani
POTKA: काशीडीह में राशन डीलर के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, फिंगरप्रिंट लेकर 4 माह से अनाज न देने का आरोप
By Udit Vani
उदित वाणी, पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत के काशीडीह गांव में राशन वितरण में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है. स्थानीय पीडीएस (PDS) दुकानदार द्वारा कार्डधारियों से ई-पोस मशीन पर फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद पिछले चार महीनों से राशन नहीं दिया गया है. गुरुवार को इस अनियमितता से नाराज लगभग 450 कार्डधारियों ने राशन दुकान का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. फिंगरप्रिंट लेकर टरकाने का खेल आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ललिता खंड पातर हर महीने कार्डधारियों को दुकान बुलाकर उनका फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) तो ले लेती हैं, लेकिन खाद्यान्न वितरण…
आदित्यपुर: विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ ने किया पौधारोपण, जल संरक्षण का दिया संदेश
By Udit Vani
उदित वाणी, आदित्यपुर : विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा संस्थान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया. बढ़ता तापमान और भीषण गर्मी चिंता का विषय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के खतरों पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि “गर्मियों के मौसम में तापमान में लगातार हो रही वृद्धि और इसका…
जमशेदपुर: बागबेड़ा में शौर्य और गर्व के साथ मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
By Udit Vani
उदित वाणी, झारखंड : 857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार को बागबेड़ा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. झारखंड क्षत्रिय संघ (बागबेड़ा महिला इकाई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वीर सेनानी के बलिदान को याद किया. माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने किया. वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान उपस्थित लोगों…
JHARKHAND: जामताड़ा से हैदराबाद तक फैला साइबर ठगी का जाल, पुलिस ने सरगना सहित 4 अपराधियों को दबोचा
By Udit Vani
उदित वाणी, झारखंड : पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने बुधवार को बताया कि साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में आयुक्त कार्यालय पुलिस ने हैदराबाद (तेलंगाना) और जामताड़ा (झारखंड) से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी जामताड़ा स्थित एक साइबर नेटवर्क से जुड़े हैं, जो देश भर में साइबर धोखाधड़ी और फिशिंग घोटालों का केंद्र माना जाता है. पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि सितंबर 2025 में पुलिस को भुवनेश्वर निवासी जशोबंता जेना की शिकायत मिली, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 14 सितंबर 2025 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 7 लाख…
उदित वाणी, झारखंड : झारखण्ड सरकार द्वारा लागू किए गए जेल मैनुअल 2025 (Jharkhand Jail Manual 2025) को राज्य की जेल व्यवस्था में एक क्रांतिकारी और मानवीय बदलाव का सूत्रधार माना जा रहा है. झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन (JHRC) के प्रमुख मनोज मिश्रा ने इस नए मैनुअल का स्वागत करते हुए कहा कि “बेड़ियां, हथकड़ी और अत्याचार अब नहीं सहेगा कैदी”. यह मैनुअल न केवल कैदियों के मानवाधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि उनकी गरिमा और समाज में पुनर्वास को भी केंद्र में रखता है. कैदियों के मानवाधिकारों पर सरकार की नई पहल मानगो के अविनाश नगर में आयोजित जेएचआरसी की महत्वपूर्ण…
जमशेदपुर: केबुल टाउन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; विधायक सरजू राय हुए शामिल
By Udit Vani
उदित वाणी, झारखंड : लौहनगरी के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. मंगल बाबा के पावन सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ (Shri Laxmi Narayan Mahayagya) का विधिवत शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और हवा में वैदिक मंत्रों की गूँज सुनाई दे रही है. हजारों महिलाओं ने उठाई कलश, भक्ति गीतों से गूँजा मार्ग महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा (Kalash Yatra in Jamshedpur) में हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं…
उदित वाणी, झारखंड : झारखंड राज्य के गुमला जिला के घाघरा थाना परिसर केरा पीछे अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में थाना में जप्त कई वाहन आ गए और जलकर खाक हो गए। वहीं थाना परिसर के बगल में स्थित एक गुमटी भी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं…
जमशेदपुर भीषण सड़क हादसा: डिमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने हाई कोर्ट अधिवक्ता को 50 फीट तक घसीटा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर/उलीडीह: लौहनगरी के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई. एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है. दिल्ली से लौटे थे, घर के बाहर ही काल ने झपटा मृतक की पहचान डिमना रोड, सुभाष कॉलोनी निवासी 38…
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के समीप बुधवार शाम ट्रैफिक चेकिंग के दौरान उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध ने हंगामे का रूप ले लिया और मौके पर मौजूद एएसआई अरविंद को लोगों ने घेर लिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी सोसाइटी के ठीक बाहर वाहन जांच कर रहे थे, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और…
JAMSHEDPUR: बिरसानगर में शातिर चोरों का तांडव, घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े; दो संदिग्ध हिरासत में
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर-3 में सोमवार देर रात हुई चोरी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात चोरों ने रात करीब एक बजे सुरेश गोप के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और करीब दो लाख रुपये के गहनों के साथ 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार…
