
उदित वाणी, झारखंड : 857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार को बागबेड़ा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. झारखंड क्षत्रिय संघ (बागबेड़ा महिला इकाई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वीर सेनानी के बलिदान को याद किया.
माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने किया. वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और स्वाधीनता आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की. डॉक्टर कविता परमार ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का अदम्य साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़ाया मान
इस श्रद्धांजली सभा में समाज सेवी संगठनों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मुख्य रूप से झारखंड क्षत्रिय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, महिला इकाई की सचिव पुष्पा सिंह और इकाई अध्यक्ष संध्या सिंह उपस्थित रहीं. साथ ही बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा और ब्रह्महर्षी समाज के विनोद सिंह ने भी वीर सेनानी को नमन किया.
गूँजे ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’ के नारे
पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूँज उठा. कार्यक्रम का समापन ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’ के जोशीले नारों के साथ हुआ. इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में जिस तरह बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे, वह भारतीय इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है.
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राकेश कुमार, कुंवर सिंह स्मारक समिति के महामंत्री मिथिलेश सिंह, समाजसेवी राजा वर्मा, राजेश सिंह, शशि सिंह, रामचंद्र सिंह, रविशंकर सिंह, संदीप सिंह, राज कुमार सिंह, राहुल कुमार, पप्पू सिंह सहित महिला इकाई की पदाधिकारी गीता सिंह, रीना सिंह, विभा सिंह और अर्पणा तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु व स्थानीय निवासी उपस्थित थे.

