Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
West Singhbhum: चाईबासा प्रखंड कार्यालय पर एसडीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी
उदित वाणी,चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सदर चाईबासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया तथा उनके रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यों और फाइलों का निष्पादन समय पर सुनिश्चित किया जाए तथा पंजियों का नियमित और अद्यतन संधारण किया जाए, ताकि कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।…
उदित वाणी,रांची: झारखंड में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रताप साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर राज्य में ‘तुष्टीकरण जनित अपराधों’ पर तत्काल रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. तुष्टीकरण की नीति से बढ़ा अपराधियों का मनोबल डीजीपी को सौंपे गए पत्र में भाजपा ने आरोप लगाया है कि पिछले 6 वर्षों से राज्य सरकार की ‘तुष्टीकरण’ की नीति के कारण जनता भय के…
उदित वाणी, रांची: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित फुटकल टोली राइस मिल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, रंजिता एक्का झारखंड हाईकोर्ट में तैनात थीं और अपने नियमित ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर ही मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर…
Jharkhand Cyber Crime: झारखंड में साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार: जामताड़ा से जादूगोड़ा तक देश भर की पुलिस का एक्शन
उदित वाणी जमशेदपुर/रांची: झारखंड अब साइबर अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा. ‘प्रतिबिंब’ (Pratibimb) ऐप की मदद से 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद पुलिस ने झारखंड के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश किया है. जादूगोड़ा में दिल्ली पुलिस की दबिश: 10 करोड़ का ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जमशेदपुर के जादूगोड़ा में बड़ी कार्रवाई की. यहाँ से राज भकत और आकाश कुमार कालिंदी को गिरफ्तार किया गया है. • अपराध का तरीका: यह गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश…
उदित वाणी,जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी रोड नंबर 5 में एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आशीष कुमार चैटर्जी (55) के रूप में हुई है, जो धनबाद के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे 29 मार्च को अपनी बहन के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने जमशेदपुर आए थे। 31 मार्च की रात करीब 9 बजे वे…
JAMSHEDPUR CRIME: चापड़ हमले का शिकार युवक ने तोड़ा दम, आरोपी फरार—इलाके में दहशत का माहौल
उदित वाणी,जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुइलाडुंगरी में हुए चापड़ हमले के मामले में घायल युवक कमलजीत सिंह (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मिलन फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता मनोज सिंह ने बताया कि मिलन ने शराब के नशे में उनके बेटे पर चापड़ से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल (एजीएम) में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर किया, जहां से…
उदित वाणी,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण आज 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस बार जनगणना को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम पर विशेष फोकस किया गया है। खास बात यह है कि अब लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। जनगणना प्रभारी सह डीसीएलआर सच्चिदानंद महतो ने बताया कि जिले में जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। करीब 4 हजार गणनाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया और अन्य सरकारी कर्मी शामिल…
JHARKHAND: झारखंड में बड़े सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी: हाई कोर्ट सख्त, सरकार बोली- जल्द भरे जाएंगे खाली पद
उदित वाणी,रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को भरने के बारे में राज्य सरकार से 13 अप्रैल तक जानकारी मांगी है. बुधवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले से जुड़ी जनहित और अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री आवास पर चयन समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी,…
JAMSHEPDUR: साकची में ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
उदित वाणी,जमशेदपुर : साकची क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का आज भव्य उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस…
उदित वाणी,जमशेदपुर : चाकुलिया प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक चाकुलिया एवं धालभूमगढ़ सब स्टेशन क्षेत्र में 33 केवीए इंसुलेटर बदलने, मीट स्कीम पोल लगाने और मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक बिजली के उपयोग की पूर्व तैयारी करने का अनुरोध किया है। विद्युत विभाग ने इस काम को सुरक्षित और…
