Author: Udit Vani

उदित वाणी, रांची : झारखंड के लगभग 11.75 लाख पेंशनधारियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को अगले सप्ताह तीन महीने की बकाया राशि एकमुश्त उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य बिंदु: • कुल लाभार्थी: 11.75 लाख लोग • बकाया अवधि: सितंबर माह के बाद का भुगतान • भुगतान राशि: प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 3,000 रुपये (1000 रु. प्रति माह के हिसाब से) • भुगतान मोड: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के अनुसार, केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी की राशि जारी कर दी है, जिसके बाद अब राज्य सरकार…

Read More

चक्रधरपुर रेल डिवीजन में ट्रेनों की ‘कछुआ चाल’ पर सियासत तेज, सांसद विद्युत वरण महतो ने रेलमंत्री से की मुलाकात उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेनों की कछुआ चाल ने अब शहर की सियासत में उबाल ला दिया है। पिछले दो वर्षों से ट्रेनों की लेटलतीफी झेल रहे यात्रियों के बहाने अब जमशेदपुर की धरती पर ‘सियासी जोर-आजमाइश’ की बिसात बिछ चुकी है। एक तरफ विधायक सरयू राय ने रेलवे के अड़ियल रुख के खिलाफ 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन पर ‘महाधरना’ का बिगुल फूंक दिया है, तो दूसरी तरफ सांसद विद्युत वरण महतो दिल्ली से रेलमंत्री का…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: देशभर के साथ-साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी आज ईस्टर का पावन पर्व पूर्ण श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मसीही समुदाय के लोग सुबह से ही शहर के विभिन्न चर्चों और कब्रिस्तानों में एकत्रित होकर प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव मना रहे हैं। पूर्वजों की स्मृति में अर्पित की श्रद्धांजलि इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न कब्रिस्तानों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल-मालाएं चढ़ाकर और मोमबत्तियाँ जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। परिजनों ने अपने दिवंगत पुरखों…

Read More

उदित वाणी, ​जमशेदपुर : लौहनगरी के खूँटाडीह, सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज, 5 अप्रैल 2026 को अपना सिल्वर जुबली (रजत जयंती) समारोह आयोजित करने जा रहा है. राजस्थान मैत्री संघ द्वारा संचालित यह विद्यालय अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सेवा के 25 सफल वर्षों का उत्सव मनाएगा. ​कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ: ​यह भव्य समारोह बिष्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे से होगी. प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों और अभिभावकों से शाम 5:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया. इस दौरान उन्होंने विस्तृत मांग-पत्र सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की. निजी स्कूलों की फीस पर उठाए सवाल मुलाकात के दौरान विधायक ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से वसूली जा रही मनमानी फीस का मुद्दा जोरदार ढंग से रखा. उन्होंने री-एडमिशन, बिल्डिंग फंड, स्पोर्ट्स और ट्यूशन फीस के नाम पर ली जा रही अतिरिक्त राशि को अनुचित बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की. इस पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित…

Read More

पत्र लिख कर अवैध वसूली को ‘स्वैच्छिक दान’ का रूप देने का लगाया आरोप उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल (एलएफएस) में नए नामांकन के नाम पर ‘बिल्डिंग फंड’ की कथित अवैध वसूली ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है, जिसमें राष्ट्रीय बाल आयोग तक हस्तक्षेप की मांग की गई है. शहर के प्रतिष्ठित स्कूल पर आरोप है कि उसने नए छात्रों के अभिभावकों से लगभग ₹12,000 की राशि ‘बिल्डिंग फंड’ के रूप में ली है. इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब जिला शिक्षा विभाग की रोक के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने एक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में शनिवार शाम एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय ज़ैद खान शाम करीब 6 बजे अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था. खेल के दौरान वहां मौजूद आमिर नामक युवक, जो अलकबीर पॉलिटेक्निक के पीछे का रहने वाला बताया जा रहा है, ज़ैद के साथ मज़ाक करने लगा. बताया जा रहा है कि मज़ाक धीरे-धीरे विवाद में बदल गया. जब ज़ैद ने इसका विरोध किया, तो आमिर अचानक आक्रामक हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्से में आकर उसने अपने पास…

Read More

2004 बैच के शिक्षकों को अब 2003 से मिलेगा वरीयता का लाभ उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के प्राथमिक शिक्षकों के वर्षों पुराने संघर्ष को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक ऐतिहासिक आदेश के तहत वर्ष 2004 बैच में नियुक्त शिक्षकों की आधिकारिक नियुक्ति तिथि अब संशोधित कर 22 दिसंबर 2003 मान ली गई है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के निरंतर प्रयासों और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशों के बाद आए इस फैसले से जिले के उन सैकड़ों शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनकी नियुक्ति दिसंबर 2003 से दिसंबर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए जेम फाउंडेशन ने शनिवार को इस फाउंडेशन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों और कॉलेज के लगभग 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए जुस्को स्कूल साउथ पार्क में “एआईको समझना” (डिमिस्टिफ़ाइंग एआई) विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया. इस पहल की परिकल्पना जेम फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी रुचि नरेंद्रन द्वारा की गई थी. उनका स्पष्ट उद्देश्य एक ऐसी कुशल मानव संसाधन का निर्माण करना है जो न केवल डिजिटल बदलावों के प्रति जागरूक हो, बल्कि भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप पूरी तरह तैयार…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बनश्री सरकार एंड ग्रुप के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘श्रीजनी कार्निवल 2026’ का भव्य शुभारंभ शनिवार को सोनारी कागल नगर स्थित काली पूजा कमेटी हॉल में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. महिलाओं की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र कार्निवल में शहर की लगभग 20 महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहां आकर्षक परिधानों, आभूषणों और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया. इन स्टॉल्स ने आगंतुकों को खासा आकर्षित किया और स्थानीय प्रतिभाओं को एक…

Read More