Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
आदित्यपुर (का.प्र.): अध्यक्ष अभिषेक विशाल के द्वारा भाजपा, आरआईटी मंडल की नई कमिटी घोषित कर दी गई है. घोषित कमिटी में अभिषेक विशाल को अध्यक्ष, दिनेश कुमार साह, विजय कुमार और आनंद मिश्रा को उपाध्यक्ष, मिंटू कुमार पाण्डेय व रमेश कुमार शर्मा को महामंत्री, शांतनु चक्रवर्ती, रविकेश तिवारी, चंदन शर्मा व अर्पणा सिन्हा को मंत्री तथा आलोक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि अनिल मिश्रा को कार्यालय मंत्री, अभिषेक झा को सह कार्यालय मंत्री, अरुण पंडित को मीडिया प्रभारी, समीर महतो को सह मीडिया प्रभारी, रितेश सिंह व सुभाष कुमार द्विवेदी को आईटी संयोजक और रवि प्रकाश तिवारी को…
जादूगोड़ा: यूसिल के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. घटना राखा कॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर की बताई जा रही है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन बहादुर श्रेष्ठ बीते रात किसी कार्य से जादूगोड़ा से राखा कॉलोनी आए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. सुबह आसपास के लोगों ने नर्सरी स्कूल परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा. मौके पर एक घायल महिला भी मौजूद…
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब कब्रिस्तान के पास एक युवक पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान इजहार हुसैन उर्फ पकौड़ी के रूप में हुई है, जो हयातनगर रोड नंबर-5 का निवासी बताया जा रहा है। इजहार ने होश में आने के बाद बताया कि उस पर साजन मिश्रा, इरशाद, वसीम और तौसीफ उर्फ चिकना बच्चा समेत 10 से 12…
जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (सीजन-1) का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक क्रिकेट के चलने वाले इस मैच के आयोजकों में हेमंत पाठक, साहेब बाग्ती और शंभु नाथ हैं। इस आयोजन के संरक्षक स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को पोस्टर और टी-शर्ट जारी किये गए। मीडिया से बातचीत में आशुतोष राय ने बताया कि सरयू राय कप का आयोजन करने की पृष्ठभूमि हेमंत पाठक पिछले कई महीनों से बना रहे थे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा हो रही है। उन्होंने बताया कि…
आदित्यपुर (का.प्र.): श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के संस्थापक सदस्य सह वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा का सोमवार प्रातः 10:30 बजे हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया. सुंदरनगर निवासी स्व रामा लगभग 68 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा_पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार आज पार्वती घाट, बिष्टुपुर में हुआ. इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. मंडली के संस्थापक और संरक्षक देवव्रत घोष ने पंकज कुमार रामा के आकस्मिक निधन पर संवेदना जताया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. उन्होंने स्व रामा के…
JAMSHEDPUR: लोयोला स्कूल, टेल्को में ऐतिहासिक पहल: कक्षा 11 ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन
उदित वाणी,जमशेदपुर: लोयोला स्कूल, टेल्को ने अपने गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए पहली बार कक्षा 11 के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक बना। कार्यक्रम में कक्षा 11 को विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी चरण बताते हुए जिम्मेदारी, एकाग्रता और सही निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फादर ऑस्कर होरो द्वारा प्रार्थना के साथ हुई, जिसके पश्चात प्रबंधन टीम एवं कक्षा 11 के शिक्षकों का परिचय कराया गया। विद्यालय की प्राचार्या चरनजीत ओहसन ने अपने…
उदित वाणी, अमरावती: आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को लेकर गजेट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।” दरअसल, केंद्र सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय (विधायी विभाग) ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की। इस दिन संसद द्वारा पारित ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026’ को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। यह अधिनियम अब आम…
JHARKHAND: झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में जिला प्रशासन करेगा विशेष पहल: उपायुक्त का आश्वासन
उदित वाणी, झारखंड: आज झारखंड आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल एवम शेख बदरुद्दीन के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला। प्रतिनिधिमंडल द्वारा आंदोलनकारियों को प्रखंड कार्यालयों में दिए जा रहे सम्मान सह प्रशस्ति पत्रों पर आपत्ति जताई और उसे जिला उपायुक्त द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर दिया जाए इसका आग्रह किया. जिस पर उपायुक्त ने भी अपनी सहमति जताई और जल्द इस संबंध में सकारात्मक पहल करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सरोज महापात्र,फैयाज खान, अभय पाण्डेय,हरदेव सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया, डी राकेश राव,…
उदित वाणी, नई दिल्ली: प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के लिए उपलब्ध 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की रोज़ाना आपूर्ति को दोगुना करने का फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सिलेंडरों की बढ़ाई गई आपूर्ति का आधार प्रवासी मजदूरों को पहले दिए जा रहे हैं. जिसकऔसत दैनिक वितरण पर होगा। यानी जहां जितनी मांग और सप्लाई पहले थी, उसी हिसाब से अब उसे बढ़ाकर उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि यह नई व्यवस्था…
उदित वाणी, नई दिल्ली: एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। हालांकि एयरलाइन ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। खबरों के मुताबिक, विल्सन फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि कंपनी को विल्सन का उत्तराधिकारी मिल गया है या नहीं। बोर्ड पिछले साल से ही विल्सन के स्थान पर नए सीईओ की तलाश कर रहा था। अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद से एयर इंडिया उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही है और निजीकरण प्रक्रिया के…
