
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 से भावी प्रत्याशी एवं उलीडीह थाना क्षेत्र के जनता दल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने आज आनंद विहार कॉलोनी रोड नंबर-4 का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है, नालियों की नियमित सफ़ाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी और बदबू की समस्या बनी रहती है. वहीं कॉलोनी की सड़कें भी काफी जर्जर हालत में हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

प्रवीण सिंह ने कॉलोनीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि इन सभी मुद्दों को मानगो नगर निगम के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि साफ-सफाई, नाली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है.
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सरयू राय को भी कॉलोनी की स्थिति से अवगत कराया, ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

