
उदित वाणी, जमशेदपुर : डीबीएमएस महाविद्यालय में एनएसएस इकाई-1 के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. 23 जनवरी को सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई, जबकि 24 जनवरी को विशेष सभा आयोजित कर मतदान के महत्व पर चर्चा की गई.
एनएसएस इकाई-1 की कार्यक्रम अधिकारी पूनम कुमारी ने शपथ दिलाते हुए सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का संकल्प कराया. विशेष सभा में जागरूक नागरिक के रूप में मतदान की भूमिका पर प्रकाश डाला गया.
प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने संबोधन में कहा, “18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए.” उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने जोर देकर कहा, “मतदान लोकतंत्र को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है.”
कार्यक्रम की सफलता में सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सभी शिक्षकगण और सहायक कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

