
उदित वाणी, जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा नेचर जी अचीवर्स कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 (शनिवार और रविवार) को टीजीएस ग्राउंड, गम्हरिया में किया जाएगा. इस रोमांचक प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी.
इससे संबंधित टीम कैप्टन्स मीट मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है. मायुमं टाटानगर अचीवर्स शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर नेचर जी है, जबकि एमवीडी सिक्योरिटीज, सैटिन पिंक एवं आर्का जैन यूनिवर्सिटी सह-प्रायोजक के रूप में सहयोग कर रहे हैं. कैप्टन्स मीट में सभी टीमों को टूर्नामेंट नियमों, मैच शेड्यूल और फेयर-प्ले गाइडलाइंस की विस्तृत जानकारी दी गई.
आयोजकों का मानना है कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित होगा. इस अवसर पर सुगम सारायवाला, रवि गुप्ता, विजय सोनी, मनीष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन चौधरी, शिव चौधरी तथा अंशुुल रिंगसिया आदि मौजूद रहे.
मीडिया को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि नेचर जी अचीवर्स कप सीजन-3 केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, एकता और अनुशासन को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है. मारवाड़ी युवा मंच समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए ऐसे आयोजन लगातार करता रहेगा. उन्होंने सभी प्रायोजकों, टीमों और मीडिया का आभार व्यक्त किया.

