
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर सिटीजन फोरम ने वर्ष 2024-25 के सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित ‘कॉरपोरेट पुरुष अवॉर्ड’ से विकास सिंह को सम्मानित किया. यह भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित बेल्डीह क्लब में हुआ.
कॉरपोरेट क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, व्यावसायिक विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए श्री सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. समारोह में फोरम पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योग प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.
श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कॉरपोरेट सफलता को समाज सेवा से जोड़कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है. फोरम सदस्यों का मानना है कि ऐसे सम्मान सकारात्मक सोच और जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्कृति को बढ़ावा देते हैं.
सम्मान मिलने पर श्री सिंह ने फोरम का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें सामाजिक हित में और समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देगा.

