
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में शनिवार को श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ. मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय थे. उनकी मौजूदगी में मंदिर गोपुरम पर पांच सुंदर कलश स्थापित किए गए. पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से चल रहा है. इसकी गति बढ़ाने, आमजन को जोड़ने और केबल कंपनी पुनरुद्धार की बाधाएं दूर करने के उद्देश्य से पाठ आयोजित किया गया.
सुबह पंडित विनोद पांडेय ने सरयू राय के साथ मां काली, हनुमान, गणेश, लक्ष्मी नारायण की पूजा कराई. शांतिपाठ, संकल्प, गौरी गणेश, नवग्रह, मात्रिका, काली देवी पूजन के बाद दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, आरती और भोग वितरण हुआ.
कार्यक्रम में शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, अभिषेक भालोटिया, अविनाश सिंह राजा, शंकर लाल गुप्ता, हरे राम सिंह, ललन द्विवेदी, सुर रंजन राय, मुकुल मिश्रा, डीडी त्रिपाठी, एम चंद्रशेखर राव आदि उपस्थित रहे.

