
उदित वाणी, आदित्यपुर : आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में मुख्य मार्ग के सर्विस लेन पर फुटपाथी दुकानें फ़िर से धड़ल्ले से चलने लगी है. और वहां समानों की खरीददारी भी शुरु हो गई है. उल्लेखनीय है कि महामहिम राष्ट्रपति का दौरा खत्म होने के बाद हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों ने वहां पुनः अपनी दुकानें लगा ली थी. संबंधित दुकानदारों के द्वारा अब अपनी दुकानें भी शुरु कर दी गई है, जहां खरीददार भी आ रहे हैं. हालांकि अब वहां कई नए लोगों के द्वारा अपनी दुकानें शुरु कर दी गई है, जिन्हें बाहरी बताया जा रहा है. और उनके इस कृत्य को अवसर का लाभ उठाना बताया जा रहा है.
Advertisement
<

