
उदित वाणी, पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हाता तिरिंग (ओडिशा) एनएच 220 पर हेंसड़ा गांव में अज्ञात वाहन के द्वारा बुलेट सवार दो लोगों को धक्का मारने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. दुर्घटना में मृतक का नाम बरुन दास(25) तथा घायल का नाम युधिष्ठिर दास है. दोनों बागलता गांव के रहने वाले हैं. घटना सोमवार रात की है. जानकारी अनुसार बरुन दास अपने बुलेट बाइक पर युधिष्ठिर के साथ घर से हाता की ओर आ रहे थे.
मुख्य पथ पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बुलेट को जोरदार टक्कर मारा, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें बरुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पाकर कोवाली पुलिस घटनास्थल पहुंचे और घायल युधिष्ठिर का इलाज एवं बरुन के शव का पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. दुर्घटना में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गया है.

