
उदित वाणी, गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के प्रांगण में गुरुवार को कक्षा छह के विद्यार्थियों द्वारा “सामूहिक पिकनिक प्रोग्राम” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य डॉ. शिव नारायण सिंह एवं वर्ग शिक्षक नित्यानंद भक्त ने की.
सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया. बच्चों ने खेल, संगीत और समूह गतिविधियों के माध्यम से दिन को यादगार बनाया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिव नारायण सिंह ने कहा कि पिकनिक का आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने, पारस्परिक संबंध मजबूत करने और ताज़ी हवा व धूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यंत उपयोगी है.
कार्यक्रम के सफल संचालन में अंशु यादव, अमित गुप्ता, बादल मोहती, राम हरलालका, समीर शाह, सोहम कुम्हार, सतवीर, आर्यन सिंह, आर्यन महतो, वरुण महतो, अतोशी, श्रेया टुडू, राशि सिंह, मुस्कान गुप्ता, लीलावती महतो, अंतरा, नीतू यादव, निशि दास, तनिष्का सिंह, शेरन कुल्लू, प्रियंका शर्मा, सृष्टि पाठक और अनुराधा महतो सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.

