
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस में मौजूदा बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से और रिसोर्स को अच्छे से मैनेज करने के लिए यह तय किया गया है कि कंपनी में गुरुवार 25 दिसंबर को काम होगा. पेड होलिडे के चलते इस दिन काम करने वाले कर्मचारियों को डबल वेतन मिलेगा. बुधवार को प्लांट हेड अजितेश मोंगा के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को उस दिन काम करना होगा.
इसके चलते सभी जूनियर शॉप मैनेजर, एसोसिएट, ट्रेनी और एफटीसी जो गुरुवार को काम करेंगे, उन्हें पेड हॉलिडे वर्किंग रूल्स/गाइडलाइन के हिसाब से एक्स्ट्रा मजदूरी/सैलरी/स्टाइपेंड दिया जाएगा. जबकि सभी एग्ज़ेम्प्ट और जूनियर ऑफिस मैनेजर इसके बदले एक दिन की कम्पेनसेटरी छुट्टी के हकदार होंगे. वे अगले साठ दिनों के भीतर किसी भी दिन इस दिन काम करते के बदले अवकाश ले सकेंगे.

