
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): विश्व हिंदू परिषद, सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष डॉ. जे एन दास का जन्मदिन सोमवार की देर शाम जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में धूमधाम से मनाया गया. डॉ. दास ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन का उत्सव शुरू किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर डॉ. जे एन दास ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, सूरज भदानी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. कुंदन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला शर्मा सहित विश्व हिंदू परिषद के आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जन्मदिन समारोह में सभी ने डॉ. जे एन दास को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की.

