
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): राज्य के उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है.
पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का आज प्रातःकाल निधन हो गया. उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि शुभचिंतकों और परिचितों में भी शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, दिवंगत माता का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक निवास ढाका मोड़, बांका पहुंचेगा. वहीं, उनका अंतिम संस्कार कल प्रातः सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा.
इस अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है.

