
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक स्वर्गीय रितुराज सिन्हा की याद में 11 दिसंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से नॉर्दन टाउन स्थित उनके आवास पर प्रार्थना सभा होगी. इस सभा में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन समेत टाटा स्टील समेत समूह की कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ यूनियन, राजनीति और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सिन्हा का निधन गत रविवार को हो गया था. उनका अंतिम संस्कार 9 दिसंबर मंगलवार को हुआ.
Advertisement
<
