
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई संरचनात्मक बदलाव किए गए हैं. टाटा स्टील कलिंगानगर में एक दिसंबर से कई अधिकारियों की रिपोर्टिंग बदली है. अब वीपी ऑपरेशंस कलिंगानगर को इन अधिकारियों को रिपोर्ट करनी होगी. ये अधिकारी हैं-आईएल टू अधिकारी सुभाष कुमार सिन्हा, राकेश अम्बष्ठ, प्रवेश नारंग, आशुतोष कुमार, शैलेन्द्र राय, तुहिन चटर्जी, प्रियरंजन पांडेय, अभिप्सा उदगाटा और के पदमा. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन की ओर से इस बारे में सर्कुलर जारी किया गया है.
सजेशन बॉक्स कमेटी का नये सिरे से गठन
कंपनी के सजेशन बॉक्स कमेटी को नये सिरे से गठित किया गया है. इस कमेटी के चेयरपर्सन वीपी वन शेयर्ड सर्विसेस प्रबल घोष बनाए गए है. इसमें प्रबंधन और यूनियन के सदस्यों को शामिल किया गया है.
Advertisement
<
