
उदित वाणी, गुवा : सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया में सीसीए कार्यक्रम के तहत विभिन्न सदनों के बीच क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह और वरीय शिक्षक कर्ण सिंह आर्य ने की.
इस प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन ने 140 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेकानंद सदन 130 अंकों के साथ द्वितीय और दयानंद सदन 110 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा. प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप श्रद्धानंद सदन विजेता और विवेकानंद सदन उपविजेता घोषित किए गए.

क्विज़ प्रतियोगिता में झारखंड की संस्कृति, राज्य और देश के नेताओं के भाषणों तथा फ़िल्मी संवादों से जुड़े प्रश्न पूछे गए. यह कार्यक्रम न केवल शिक्षाप्रद बल्कि मनोरंजक भी रहा. एंकरिंग विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका संजू कुमारी, मौमिता मजूमदार और भौतिक विज्ञान शिक्षक अभय कुमार सिन्हा ने की.
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों के बीच विशेष उत्साह और हर्ष देखा गया. प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा है, आवश्यक है कि उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिले.

कार्यक्रम में शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस.के. पांडेय, सुमित सेनापति, ललित कुमार, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भक्त, सुखेन प्रसाद तथा अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे.


