
उदित वाणी, जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में एवं तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस को समर्पित गुरमत समागमों की श्रृंखला के तहत नौवां धार्मिक समागम गुरुद्वारा बागबेड़ा साहिब में संपन्न हुआ. यह समागम 17 नवंबर से 25 नवंबर तक जमशेदपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा है.
गुरुद्वारा बागबेड़ा साहिब में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस भव्य समागम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के सहयोग से किया गया. इस अवसर पर पटना साहिब से पधारे कीर्तनी जत्था भाई साहब भाई कविदर सिंह, बीबी नवजोत कौर (जालंधर) एवं भाई रामप्रीत सिंह जत्था द्वारा गुरुबाणी कीर्तन से संगत को भावविभोर किया गया.
कथावाचक भाई हरविंदर सिंह जम्मू वाले (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रचारक) ने कथा के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी, त्याग और मानवता के लिए किए गए बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने संगत को गुरु जी के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी.
इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव चंचल सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, रणजीत सिंह माथारू, अमरजीत सिंह गांधी, हरदीप सिंह चनिया, मनजीत सिंह फौजी, अर्जुन सिंह वालिया, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, राजू पांडे आदि गणमान्य उपस्थित थे.
सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर सहित महिला सभा की सदस्याएँ भी विशेष रूप से सम्मिलित हुईं.
समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलकार सिंह, अमरजीत सिंह काके, जगजीत सिंह, बलदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह एवं बागबेड़ा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जोगिंदर कौर सहित नौजवान सभा का उल्लेखनीय सहयोग रहा.
समागम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलकार सिंह ने किया.

